नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: लखपति दीदी से मार्ट तक, बजट में महिला-नेतृत्व वाले विकास पर विशेष फोकस: जिला अध्यक्ष राजेश सपरा

शेयर करे :

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय सरकार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर जीएनजी कालेज यमुनानगर में महिला संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजिका प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह बजट महिलाओं को सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि उद्यमी, नेतृत्वकर्ता और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह बजट विशेष रूप से महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह बजट न सिर्फ आर्थिक सुधारों का दस्तावेज़ है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व की क्षमता को राष्ट्रीय विकास के केन्द्र में रखने वाला बजट भी है।

भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, कौशल विकास और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में महिला उद्यमी, सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएँ, सामाजिक संस्थाओं और व्यापार जगत की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विधायक धनश्याम दास ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। इसमें लखपति दीदी 2.0 को सशक्त किया गया है और स्वयं सहायता उधमी मार्ट महिलाओं के उत्पादों के लिए व्यापक बाज़ार उपलब्ध कराएंगे और व्यवसायिक पहचान देंगे।शी मार्ट के ज़रिए महिलाएँ समुदाय स्तर पर अपने व्यवसाय चला कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की व्यवस्था शामिल है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित रूप से उच्च शिक्षा तक पहुँच मिलेगी। साथ ही, महिलाओं को 5 लाख रुपये तक बिना गारंटी (कलैटरल-फ्री) ऋण की सुविधा दी गई है, जिससे छोटे व्यवसाय स्थापित करना आसान होगा।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के विज़न के साथ महिलाओं के आर्थिक उत्थान का रोडमैप है। यह बजट किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं—सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह बजट आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान के नए अवसर लेकर आया है।एक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को समर्पित है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्टार्टअप, नवाचार, कृषि और ग्राम अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उपाय शामिल हैं। इस दौरान बाबा जसदीप सिंह भम्भौली,प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला,कार्यक्रम संयोजिका प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री संगीता सिंघल,भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जीएनजी कॉलेज डायरेक्टर डाक्टर विरेंद्र गांधी, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूजा मोंगा,उमा शर्मा,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , जीएनजी कालेज के सम्मानित पदाधिकारीगण सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें