नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सेक्टर-62 गोल चक्कर पर हादसा: मदद कर रहे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

शेयर करे :

सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास दिल्ली की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में घायल टेंपो (मिनी ट्रक) चालक की मदद कर रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, हरिओम नामक चालक रात गाजियाबाद के लाल कुआं से टेंपो लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास उसका वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिससे वह टेंपो में ही फंस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे सब्जी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने वहां खड़े 5 लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दिल्ली और गाजियाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 2 घायलों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के ढकिया गांव निवासी देवेंद्र और आजमगढ़ के फददपुर ऐरावेला बास गांव निवासी गोविंद के रूप में की है। वहीं घायलों में बागपत के जोहड़ी गांव निवासी साहिल, शाहजहांपुर के भावरी गांव निवासी वीरेंद्र और दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी हरिओम शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें