नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Yamunanagar: गांव खजूरी में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रक्षित को किया गिरफ्तार

शेयर करे :

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में 18 वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रक्षित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

इंचार्ज राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी की शाम को गांव खजूरी में गांव नागल निवासी 18 वर्षीय आदित्य की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वहीं उसका चचेरा भाई अर्जुन व दोस्त राजकुमार भी हमले में घायल हुए थे। राजकुमार की गर्दन पर भी वार किया गया था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में गांव खजूरी निवासी रक्षित, उसके पिता व चार पांच अन्य साथियों पर लगा। मामले में जठलाना थाना में केस दर्ज है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गांव खजुरी निवासी रक्षित पुत्र प्रीतम गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि आदित्य एमएलएन कालेज में पढ़ता था। जबकि आरोपी रक्षित खालसा कालेज में पढ़ता है। दोनों के बीच गुटबाजी को लेकर रंजिश बनी हुई। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि कालेज में गुटबाजी के कारण उसकी आदित्य से बहस हुई थी। जिसेक बाद उनके बीच मोबाइल पर गाली गलौज हुई। शनिवार 7 फरवरी की शाम को दोनों गुट गांव में ही आमने सामने हुए। जिसमें रक्षित ने चाकू से आदित्य व उसके साथी राजकुमार की गर्दन पर वार किए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें