नवीनतम पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, बदले टाइटल के बिना रिलीज पर रोक

शेयर करे :

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जब तक फिल्म का बदला हुआ शीर्षक पेश नहीं किया जाता, तब तक इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।अदालत ने सवाल उठाया कि किसी फिल्म के शीर्षक के जरिए समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम किया जा रहा है।

कोर्ट ने टिप्पणी की कि फिल्म का मौजूदा टाइटल नैतिकता और सार्वजनिक व्यवस्था (पब्लिक ऑर्डर) के खिलाफ प्रतीत होता है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और निर्देशक नीरज पांडे को नोटिस जारी किया है। 3 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपने ‘इंडिया प्लान 2026’ की घोषणा के दौरान ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर जारी किया था। टीजर रिलीज होते ही फिल्म के शीर्षक को लेकर विरोध शुरू हो गया और मामला अदालत तक पहुंच गया।

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें विभाग में ‘पंडत’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि, शीर्षक को लेकर उठे विवाद के बाद अब फिल्म की रिलीज कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें