नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad:डबुआ सब्जी मंडी में युवक का मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शेयर करे :

फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में गेट नंबर-4 के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह मंडी से गुजर रहे लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पिछले एक-दो साल से इलाके में आता-जाता था। कई बार उसे मंडी में दुकानदारों से सामान मांगते हुए देखा गया था। आशंका है कि वह बेघर हो सकता है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें