नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फरीदाबाद व रेवाड़ी में सेवा संकल्प कार्यक्रम, मंत्री विपुल गोयल ने दिया सुशासन का संदेश

शेयर करे :

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ‘हिन्द की चादर’ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत वर्ष को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने रक्तदाताओं के उत्साह एवं सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसा महादान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहभागी सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। रेवाड़ी में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी बैठक में मंत्री ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। बैठक में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं प्रभावी निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान मंत्री ने कहा, जनमानस की सेवा का संकल्प ही हमारी सरकार की मूल भावना है। हमारी सरकार का हर कदम जनकल्याण एवं नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में समर्पित है।

विकास की कार्ययोजनाएं हर घर तक पहुँच रही हैं चाहे वह पेयजल की व्यवस्था हो, सड़क एवं सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं हों अथवा शिक्षा एवं अन्य जनहितकारी योजनाएं। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध प्रभावी एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए उन्होंने दोहराया कि जनसेवा, संवेदनशील प्रशासन एवं जवाबदेह सुशासन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के विश्वास को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में मंत्री राजेश नागर सहित समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानवता, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें