नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Patna: NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, CBI जांच में लगी

शेयर करे :

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार जांच में लगी हुई है। पटना के हॉस्टल में पड़ताल के बाद अब टीम छात्रा के गांव पहुंची है, जहां परिवार से विस्तार में बातचीत की जा रही है।

CBI यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि छात्रा पर किसी तरह का मानसिक दबाव, डर या तनाव तो नहीं था। इसके साथ ही उसकी दिनचर्या, पढ़ाई का बोझ, मित्र मंडली और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इससे पहले जांच एजेंसी ने पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में लंबी जांच की थी। छात्रा के कमरे की बारीकी से तलाशी लेकर मोबाइल, नोट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान कब्जे में ले लिए ताकि सबकी जांच से छात्रा के संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

जांच टीम ने हॉस्टल प्रशासन, स्टाफ और वहां रहने वाली छात्राओं से भी पूछताछ की है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि छात्रा का सपना डॉक्टर बनने का था और वह पढ़ाई को लेकर बेहद समर्पित थी।

लोगों ने हॉस्टलों और कोचिंग संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच पारदर्शी तरीके से चल रही है और जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी। डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल और सोशल सर्कल की पड़ताल जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें