डायरेक्टर Rohit Shetty के घर फायरिंग केस में बड़ी प्रगति सामने आई है। Mumbai क्राइम ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स ने हरियाणा के Bahadurgarh से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।

हरियाणा STF के SP के अनुसार, मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में उनसे मदद मांगी थी। मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से चारों आरोपियों को दबोचा। बताया गया कि दीपक इस वारदात का मुख्य शूटर था और वह विदेश में बैठे हरि बॉक्सर व आरजू बिश्नोई के संपर्क में था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि फायरिंग में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी मुंबई पुलिस द्वारा साझा की जाएगी।