नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: बेकरी वर्कशॉप में लगी आग में लाखों का सामान जलकर हुआ राख

शेयर करे :

सोहना शहर के वार्ड 14 के रिहायशी इलाके में स्थित एक बेकरी वर्कशॉप में देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वर्कशॉप में आग लगने से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया और सबसे पहले एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। यह खबर मिली कि आग के बीच किसी कर्मचारी के फंसे होने की आशंका है, जिसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत दूसरी गाड़ी भी रवाना की गई। हालांकि जांच के दौरान वर्कशॉप के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। आग से हुए नुकसान का सही आकलन सोमवार सुबह ही लगाया जा सकेगा।

बेकरी संचालक त्रिलोक सिंह के मुताबिक, आग मीटर केबल में हुए शॉर्ट सर्किट से भड़की, जो बाहर से अंदर तक फैल गई। वर्कशॉप में सूखा राशन, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलकर विकराल रूप ले बैठी। दमकल विभाग के सहायक अधिकारी जयवीर भड़ाना ने बताया कि टीम ने लगभग एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें