देश की राजधानी Delhi में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने हाल ही में Red Fort के पास हुए आतंकी हमले और नक्सलवाद पर अहम बयान दिया। दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि संसद पर हमला हो या रेड फोर्ट के नजदीक की घटना, हर चुनौती का दिल्ली पुलिस ने दक्षता और तत्परता से सामना किया है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है और कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश से नक्सलवाद का अंत अब नजदीक है।
गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कई नई पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। इसके तहत शहर को 10,000 नए CCTV कैमरों से जोड़ने की योजना लागू की जा रही है। पहले चरण में 2,100 कैमरे सक्रिय किए जा चुके हैं, जबकि पहले से लगे 15,000 से ज्यादा कैमरों को भी इस नेटवर्क से इंटीग्रेट कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि ‘सेफ सिटी’ योजना भविष्य में दिल्ली की सुरक्षा को नई मजबूती देगी और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगी। अपने संबोधन में अमित शाह ने नक्सलवाद पर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार माओवादी हिंसा से देश को पूरी तरह मुक्त कराने के लक्ष्य के बेहद करीब है। सख्त नीतियों, सुरक्षा बलों की रणनीति और विकास कार्यों के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में हिंसा में लगातार गिरावट आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2026 तक भारत को माओवादी हिंसा से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।