नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, गेहूं-सरसों पर नुकसान का खतरा

शेयर करे :

सोहना में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के साथ तेज हवा या ओलावृष्टि की आशंका से गेहूं और सरसों की फसलों पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। सुबह रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी और आसमान में छाए बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बेमौसम बारिश से किसान अपनी खड़ी फसल को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। किसान भगत सिंह ने बताया कि गेहूं में बालियां और सरसों में फलियां आ चुकी हैं तथा दाना पकाव पर है। ऐसे में तेज बारिश और हवा चलने से फसल गिरने का खतरा है, जिससे 40 से 60% तक नुकसान हो सकता है। इससे किसानों की लागत भी पूरी निकलना मुश्किल हो जाएगा।


सरसों की फसल इस समय पूरी तरह पकाव पर है। ओलावृष्टि, आंधी या तेज हवा का झोंका फसल को गिराकर भारी नुकसान पहुंचा सकता है। फलियों के फटने पर दाना जमीन पर गिर जाएगा और किसान को बड़ा घाटा उठाना पड़ेगा। किसान मांगेराम ने बताया कि मंगलवार रात चली तेज हवा से ही करीब 10% नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगले 1-2 दिन मौसम खराब रहा तो सरसों की फलियां फटने का खतरा और बढ़ जाएगा।

वर्जन:

अभी तक फसलों को कोई नुकसान नहीं है। यदि ओलावृष्टि होने या बरसात अधिक होने से गेंहू और सरसों की दोनों फसलों को नुकसान हो सकता है। ( अजीत कुमार-कृषि अधिकारी खंड सोहना )

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें