नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Sohna: बदलते मौसम पर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शेयर करे :

बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जुकाम, खांसी, बुखार, मलेरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने आशा वर्कर्स को घर-घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत आमजन को साफ पानी पीने, खान-पान में स्वच्छता बरतने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में आशा वर्कर्स अपने-अपने क्षेत्रों में घरों तक पहुंचकर खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को सावधानियों की जानकारी देंगी। विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान लापरवाही बरतने पर सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा रोग और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते बचाव जरूरी है।

फसल कटाई से मच्छरों का आतंक:

रवि के मौसम की मुख्य दो फसले गेंहू और सरसों अपने पूरे पकाव पर आ गई है। और जल्द कटाई शुरू होने की संभावना है। फसल कटाई के दौरान मच्छरों और कीटों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जिनके काटने से जुकाम, खांसी, बुखार, चरम रोग और सास की बीमारी फैलने के आसार बढ़ जातें है।

बीमारियों से कैसे करे बचाव:

आशा वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आम लोगों को ऐसे मौसम में पीने के पानी में शुद्वता बरतने और जरुरत पड़ने पर पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। बदलते मोैसम में पूरे कपड़े पहनकर रखे तथा गर्म कपड़ों का जल्द से त्याग न करे। खुले में मास्क लगाकर चले। ताकि जहरीले कीटों के काटने से बचाव हो सके। खाने में शुद्वता बरते।

वर्जन:

मौसम बदलने के दौरान बीमारियां पनप जाती है। आम नागरिक सर्दी से राहत महसूस करने के दौरान बीमारियों का शिकार हो जाते है। इसलिए सावधानी ही बदलते मौसम में सबसे बड़ा उपचार है। (डॉ. रणविजय-प्रशासनिक अधिकारी नागरिक अस्पताल सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें