नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: HUDCO की CSR पहल के तहत बल्लभगढ़ में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

शेयर करे :

भारत सरकार के उपक्रम हुडको (Housing and Urban Development Corporation Limited) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों प्रदान कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया, जिसमे फरीदाबाद क्षेत्र के 71 पूर्व चिन्हित दिव्यांगजन को 45 लाख से अधिक लागत के विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण एवं 3डी प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग प्रदान किये गए।

मुख्य अतिथि संजय कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हुडको ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। जिनके साथ प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को, एम नागराज, निदेशक (कॉर्पोरेट प्लानिंग) हुडको, बिजेन्द्र सौरोत, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद तथा अन्य मंचासीन अतिथिगण भी उपस्थित रहे । एलिम्को की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि संजय कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि हुडको सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम दिव्यांगजनों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसका लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो। इस अवसर पर उन्होंने शिविर मे आए कुछ लाभार्थियों से बात कर उनके विचार भी जाने और सभी को शुभकामनाये प्रेषित की।

प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को ने अपने उद्बोधन में निगम की उत्पादन क्षमता, तकनीकी नवाचारों तथा देशभर में सहायक उपकरणों की व्यापक उपलब्धता पर प्रकाश डाला तथा उपकरणों की गुणवत्ता एवं प्रदान किये गए उपकरणों मे आने वाली किसी समस्या की स्तिथि पर त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के प्रयासों का उल्लेख किया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने अपने संबोधन मे हुडको और एलिम्को के इस सामाजिक कार्य का धन्यवाद करते हुए बताया की जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद और एलिम्को के सहयोग से जिले मे निश्चित अंतराल मे सहायक उपकरण हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने एलिम्को की 3D स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग इकाई तथा एसएमटी लाइन का अवलोकन किया और निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर मे प्रदान किये गए आधुनिक उपकरणों मे 55 बैटरी से चलने वाली मोटराइज्डटराई साइकिल, 04 स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, 01 जॉय स्टिक संचालित व्हीलचेयर, 3D स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग व स्पाइनल ब्रेस सहित बैसाखी, वॉकर, छड़ी आदि उपकरण शामिल थे। कार्यक्रम मे एलिम्को फरीदाबाद से प्रबंधक मृणाल कुमार, सह प्रबंधक सुमित तिवारी, राजेश दास, दिवाकर झा सहित जिला रेड क्रॉस सोसायटी के दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से जयपाल उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें