नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Sohna: कूड़ा खुले में फेंकने वालों पर नगर परिषद सख्त

शेयर करे :

नगर परिषद ने शहर को साफ-सुथरा और गंदगी मुक्त बनाने के लिए शहर के व्यापार मंडल संघ का सहारा लिया है। व्यापार मंडल संघ ने सोशल मीडिया के माध्यम से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक से अपील की है कि वे रात में प्रतिष्ठान बंद करते समय कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें। ऐसा करने वालों पर परिषद द्वारा जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है।

शहर के बाजारों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने व्यापार मंडल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्थानीय बाजारों को साफ रखने में सहयोग मांगा गया। परिषद प्रशासन के अनुसार व्यापारी और दुकानदार रात में दुकानें बंद करते समय कूड़ा आम रास्तों और सड़कों पर फेंक देते हैं, जिससे जगह-जगह गंदगी फैल जाती है। यह कूड़ा हवा के झोंकों या बेसहारा पशुओं द्वारा नालियों और नालों में पहुंच जाता है, जिससे नालियां जाम हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों व आम रास्तों पर बहने लगता है।

चालान काटने की चेतावनी:

व्यापार मंडल संघ की तरफ से दुकानदार व व्यापारियों को सोशल मिडिया पर संदेश डालकर कूड़ा-कचरा खुले में फेंकने और जिस भी दुकान व प्रतिष्ठान के आगे पड़ा मिलेगा। उस दुकानदार व व्यापारी का चालान काटाने की चेतावनी दी गई है। दुकानदार व व्यापारियों को सुबह सफाई होने के बाद कूड़ा कचरा को अपने कूडेदान में डालकर रखने की सलाह दी गई है।

वर्जन:

शहर के बाजारों में दुकानदार से लेकर बाजारों में व्यापारियों द्वारा कूड़े कचरो को खुले में फेंकने से गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। दुकानदारों का उचित स्थानों पर कूड़ा डालने और रात के समय में खुले में न फेंकने की चेतावनी दी गई है। ऐसा करने वाले दुकानदार का चालान काटा जाएगा। (सुनील कुमार रंगा-कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें