नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: रमजान माह शुरु होने के साथ ही फलों की कीमतों ने लगाई आसमानी छलांग

शेयर करे :

रमजान का महीना शुरू होते ही फलों की कीमतों में आसमानी उछाल देखने को मिल रहा है। फलों के दाम 20 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं, जिससे फल आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। बुधवार से रमजान का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। फलों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मंगलवार दोपहर बाद से ही मिलने लगे थे।

सोहना में फल के करीब 8 से 10 थोक विक्रेता हैं, जिनके यहां रोजाना 200 से 250 क्विंटल फलों की बिक्री होती है। रमजान के महीने में सबसे ज्यादा तरबूज की मांग रहती है, जिसकी कीमतें दोगुनी हो गई हैं। मंगलवार सुबह तक तरबूज का थोक भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो बुधवार को बढ़कर 40 रुपये तक पहुंच गया।

रेहड़ी, ठेला और रिटेल विक्रेता तरबूज को 55 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच रहे हैं। इसी तरह अनार 160 से 180 रुपये, सेब 140 से 180 रुपये और अमरूद 60 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। किन्नू 40 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम थोक भाव में बिक रहा है, जबकि केला 50 से 80 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गया है। फल के थोक दुकानदार गोपाल ने बताया कि रमजान के दौरान फलों की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है, जिससे मांग और कीमत दोनों में बढ़ोतरी हो रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें