नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

AI समिट विवाद पर सियासी संग्राम: BJP युवा मोर्चा का देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

शेयर करे :

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के कई शहरों में कांग्रेस पार्टी और उसके छात्र संगठन NSUI के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विवादित प्रदर्शन के जवाब में हुआ।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने समिट के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से 5 दिन की रिमांड मांगी और दावा किया कि यह प्रदर्शन नेपाल में हुए Gen-Z विरोध से प्रेरित होकर बड़ी साजिश का हिस्सा था। पेशी से पहले कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। दूसरी ओर, बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 10 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके अलावा लखनऊ, सूरत और जम्मू समेत कई शहरों में भी विरोध जताया गया।

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्य से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है और कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में जवाब मांगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें