नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: दुकान का शटर तोड़कर आरोपी चोरी सामान समेत गिरफ्तार

शेयर करे :

नशे की लत के लिए पैसा जुटाने के इरादे से दुकान का शटर तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी का सामान मात्र 5 हजार रुपये में बेचकर अपनी नशे की लत पूरी की।

जानकारी के अनुसार, शहर के तावडू मार्ग से लगती बाबा शामलात के पास 2/3 जनवरी की रात 2 आरोपियों ने मार्केट में बनी एक दुकान का शटर तोड़ दिया। आरोपियों ने दुकान से सबमर्सिबल मोटर और तांबे के तार चोरी कर लिए। बाद में यह सामान कबाड़ी को मात्र 5 हजार रुपये में बेच दिया गया और मिले पैसों का इस्तेमाल नशे के लिए किया गया। दुकानदार ने अपने स्तर पर करीब 8 दिन तक चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर अपराध शाखा-5 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जिला नूंह के औद्योगिक क्षेत्र रोजका मेव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद निवासी बाईका डंडा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी आरिज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सबमर्सिबल मोटर के पार्ट्स और तांबे के तार बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में आरोपी आरिज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें