नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: बिजली तार से टकराया कंटेनर, आग लगते ही मची अफरा-तफरी

शेयर करे :

फरीदाबाद जिले के थाना भूपानी क्षेत्र में गांव टीकावली मोड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया। 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का तार कंटेनर से टच हो जाने पर उसके टायरों में आग लग गई। हालांकि आग फैलने से पहले ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सेक्टर-89 स्थित टीकावली मोड़ के पास एक कंपनी का शेड निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे एक कंटेनर निर्माण सामग्री लेकर वहां पहुंचा। कर्मचारी कंटेनर को कंपनी के गेट के अंदर ले जा रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार कंटेनर से छू गया और अचानक टायरों में आग लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में केवल कंटेनर के 2 टायर ही जलकर खराब हुए।

थाना भूपानी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है, हालांकि करंट लगने से एक डॉग की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें