चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के सोहना स्थित निवास पर उनके चाचा के स्वर्गवास उपरान्त पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदय भान, नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद, महेंद्रगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दान सिंह, भिवानी के पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, गुरुग्राम शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर, कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी, कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी, कांग्रेस नेता मनीष खटाना सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारद्वाज परिवार सदैव लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ परिवार से किसी सदस्य का चले जाना परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है, लेकिन आत्मा अमर होती है और उसके विचार सदैव जीवित रहते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि परिवार से किसी सदस्य का जाना बहुत कठिन समय होता है। उस पीड़ा का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर एडवोकेट हरिओम सिंह छोकर, मोहन लाल सैनी, बीर सिंह खटाना, तिलक राज खुराना, जाहुल खान, हाजी रमजानी, सुभाष शर्मा, दिनेश छोकर, लवली अग्रवाल, जोगिंदर बागड़ी (मंडावर), सुधीर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।