नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: लोटकी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण छह माह से छाया है अंधेरा

शेयर करे :

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब 2 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। नगर परिषद के वार्ड 3 और 4 के बीच से गुजरने वाले लोहटकी मार्ग पर करीब 5 किलोमीटर की दूरी में लगभग 150 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए थे। 6 माह पहले इस मार्ग को चौड़ा करने के दौरान पेड़ों की कटाई के साथ खुदाई की गई थी। यह खुदाई जेसीबी से की गई, जिसके दौरान जमीन में दबी स्ट्रीट लाइट की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, जेसीबी से 9 स्ट्रीट लाइट पोल फाउंडेशन समेत उखाड़ दिए गए। इन्हें न तो ठेकेदार ने और न ही नगर परिषद ने अब तक ठीक कराया है, जिसके कारण लोहटकी मार्ग पर पिछले 6 माह से अंधेरा पसरा हुआ है।

हादसों का खतरा:

लोहटकी मार्ग की खुदाई के कारण सड़क निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। स्ट्रीट लाइट न होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी में गड्ढों से बचने के प्रयास में हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार वाहनों की टक्कर भी हो चुकी है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों के बीच आए दिन विवाद भी हो जाते हैं।

वर्जन :

टूटी हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन विभाग न तो टूटे पोल ठीक करा रहा है और न ही उनका खर्च वहन कर रहा है। (रविन्द्र डागर-लाइट निरीक्षक नगर परिषद सोहना)

नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटें सड़क सीमा के भीतर ही लगा दी थीं। न तो इन्हें लगाने की अनुमति ली गई और न ही इन्हें सड़क से हटकर लगाया गया। इसलिए इस नुकसान के लिए नगर परिषद स्वयं ही जिम्मेदार है। (सुरेन्द्र कुमार-एसडीओ लोक निर्माण विभाग सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें