नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Sohna: मानसिक रूप से परेशान पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर दी जान

शेयर करे :

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के शव का सोमवार को डॉक्टरों की बोर्ड टीम के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खंड के गांव खेड़ला निवासी 42 वर्षीय पूर्व सैनिक कृष्ण राघव ने रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने ही घर के कमरे में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूर्व सैनिक ने अपनी ही रिवॉल्वर से दाहिनी तरफ कान के ऊपर गोली मारी। गोली सिर को चीरते हुए बाईं ओर निकल गई और कृष्ण वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे के बाहर बैठे परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो कृष्ण मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण फरवरी 2025 में सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आया था। वह बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मानसिक रूप से तनाव में रहता था। गांव निवासी जतनबीर सिंह ने बताया कि घटना से करीब 10 मिनट पहले वह गांव में घूम रहा था। कृष्ण बहुत ही मधुर तरीके से ग्रामीणों से मिलते हुए घूम रहा था।

बोर्ड के माध्यम से होगा पोस्टमार्टम:

खेड़ला में पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और गुरुग्राम से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से मृतक का लाइसेंसी हथियार और कमरे में पड़ी गोली अपने कब्जे में ले ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की बोर्ड टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सोमवार को गुरुग्राम ले जाया जाएगा। इसी कारण पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

पुत्र ने दिए बयान:

मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस को मृतक के पुत्र अर्जुन ने बयान देते हुए बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने पुत्र के बयान के आधार पर आत्महत्या की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सूखपाल ने बताया कि आत्महत्या के अन्य कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पुत्र के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें