नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna : बालूदा मार्ग पर जमा गंदे पानी से स्थानीय लोग घरों में कैद होने को मजबूर

शेयर करे :

नगर परिषद के बालूदा मार्ग पर हरिनगर कॉलोनी में सड़क के साथ-साथ जमा नाले का गंदा पानी से स्थानीय नागरिक अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो रहे है। यहाँ के निवासी गंदे पानी में से ही निकलकर अपने घर में आते व जाते है।
शहर से बालूदा जाने वाले मार्ग पर हरिनगर कॉलोनी में गंदे पानी का नाला जमीन में धश गया है। नाले की दोनों तरफ की दीवारे टूट जाने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण सड़क किनारे बने घरों के सामने 24 घंटा गंदा पानी जमा हो रहा है। लोगों के मकानों को भी नुकसान हो रहा है। दीवारों में नमी आने के कारण गिर रही है। दीवारों में पानी भरने से भी नुकसान हो रहा है। यहां के निवासी प्रताप ने बताया कि घरों के आगे गंदा पानी जमा होने से दोपहर तक लोग अपने घरों में कैद हो जाते है। बहुत ही जरुरी काम के लिए ही निकलना होता तो जमा गंदे पानी में से ही आना व जाना होता है। सुबह स्कूल जाने वाले व कामकाज पर जाने वाले लोगों को बाइक, स्कूटी पर बैठाकर निकालना होता है।


बीमारी फैलने की आशंका

बालूदा मार्ग पर करीब 300 मीटर की दूरी में जमा नाले का गंदा पानी से मक्खी व मच्छरों का आतंक फैलने का खतरा मंढरा रहा है। इस बदलते मौसम में मच्छारों का आतंक बढ़ गया है। नाले के पानी से उठती बदबू से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बुखार, खॉसी व जुकाम के रोग से ग्रस्त हो रहे है।

पार्षद ने क्या कहा

उक्त जमा गंदे पानी की निकासी के लिए कई बार परिषद अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान नहीं दे रहे है। सदन की बैठक व अन्य बैठकों में भी कई बार उक्त समस्या को रखा गया है। (राकेश रोहिल्ला-पार्षद वार्ड नंबर 6 हरिनगर सोहना)

वर्जन
परिषद सीमा क्षेत्र के अधीन आने वाले गंदे व बरसाती नालों की सफाई कराने की कवायद शुरु कर दी है। जल्द ही पूरे साल नालों की सफाई का टेंडर लगाया जाएगा। ताकि नालों की समय-समय पर सफाई होती रहे।(सुनील कुमार रंगा-कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें