नवीनतम पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर : डीसी आयुष सिन्हा

शेयर करे :

फरीदाबाद, 25 फरवरी- नकल रहित बोर्ड परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज जिले में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने दयालपुर स्थित मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा गांव नरियाला स्थित सेंट भारद्वाज पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सहन नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों एवं ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर सख्ती से रोक सुनिश्चित करें। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने को कहा।

डीसी आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन नकल के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू करने, अनावश्यक भीड़ को रोकने तथा पुलिस बल की तैनाती जैसे कदम उठाए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा की जिला के विभिन्न स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण रोक लगाई गई है। अगर कोई नकल में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को परिश्रम और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहने का संदेश दें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें