नवीनतम पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

जनस्वास्थ्य विभाग एलिवेटेड मार्ग निर्माण के दौरान बंद किया नाला फिर चालू करेगा

शेयर करे :

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण के दौरान बंद हुआ बरसाती नाले को फिर से चालू किया जाएगा। जिसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये का बजट को मंजूरी दे दी है।

गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 4 साल पहले निर्माण किया गया था। राजमार्ग निर्माण के दौरान दमदमा चौक के निकट से जाने वाले बरसाती नाले को एजेंसी ने बंद कर दिया था। इस बरसाती नाले के बंद होने से शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में नालों का गंदा पानी से जलभराव होने लगा है। नालों का गंदा पानी आसपास के आबादी क्षेत्र की गलियों से लेकर आम रास्तों पर जमा होने लगा है। जमा गंदे पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा मंढराने लगा है। जिससे बांध कॉलोनी, राजौरिया कॉलोनी, मंगलनगर, राजीव गांधी पार्क समेत अन्य आबादी वाले क्षेत्र नालों का गंदा पानी जमा होने लगा है। बरसात के मौसम में समस्या अधिक अभी बरसात का मौसम नहीं है। लेकिन बरसात के मौसम में यह समस्या विकराल रुप धारण कर लेती है। नगर परिष्द द्वारा नालों की बरसाती मौसम में कराई जाती है। लेकिन वह एक दो बार ही सफाई कराने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।

वर्जन
शहर की कॉलोनियों में से गंदे पानी की निकासी न होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग एलिवेटेड मार्ग निर्माण के दौरान बंद किया नाले को फिर से चालू करेगा। इस योजना पर जनस्वास्थ्य विभाग करीब एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। (खुर्शीद अहमद-कनिष्ठ जनस्वास्थ्य विभाग सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

गौतमबुद्ध नगर जिले में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक छात्रावास में रहने वाले बी-टेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित

हमसे संपर्क करें