नवीनतम पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

Sohna: दमदमा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के पोल दे रहे जान लेवा हादसों को न्यौता

शेयर करे :

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन से वाहन टकराने पर उसमें सवार लोगों की जान भी जा सकती है। लोक निर्माण विभाग ने नगर परिषद को सड़क सीमा में आ रहे फाउंडेशनों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सोहना से दमदमा जाने वाले मार्ग पर गांव लोहटकी तक नगर परिषद की सीमा आती है। दमदमा मार्ग के साथ-साथ नगर परिषद के वार्ड 3 और 4 का क्षेत्र लगता है। इसी कारण नगर परिषद ने अपनी सीमा क्षेत्र में आने वाली सड़क के किनारे लगभग 5 किलोमीटर की दूरी में करीब 150 पोल लगाए थे। इनमें से 50 % पोल के फाउंडेशन सड़क सीमा में आ रहे हैं। कंक्रीट से बने इन फाउंडेशनों की ऊंचाई और लंबाई-चौड़ाई लगभग 2-2 फुट है, जिससे वाहन टकराने पर नुकसान होने के साथ चालक की जान भी जा सकती है। इस मार्ग पर 24 घंटे में 4 से 5 हजार वाहन गुजरते हैं।

मार्ग में बने गड्ढे:

सोहना से दमदमा जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान सड़क को दोनों तरफ से 3-3 फुट चौड़ा किया जा रहा है, जिससे 50 % स्ट्रीट लाइट पोल सड़क सीमा में आ गए हैं। सड़क सीमा में आए इन पोल से वाहन टकराने पर जानलेवा हादसा हो सकता है। मार्ग में गड्ढे होने के कारण वाहन भी डगमगाते हुए चल रहे हैं। ऐसे में किसी भी वाहन का संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता है।

वर्जन:

नगर परिषद ने लोहटकी जाने वाले मार्ग पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के लिए न तो अनुमति ली थी और न ही उन्हें सड़क सीमा से हटकर लगाया गया। अब परिषद को पत्र लिखकर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट फाउंडेशनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क निर्माण कार्य में बाधा न आए। (सुरेन्द्र कुमार-एसडीओ लोक निर्माण विभाग सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें