नवीनतम पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

Sohna: पलवल मार्ग पर गांव सिलानी के पास बाइक चालक 34 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

शेयर करे :

पलवल मार्ग पर गांव सिलानी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक तावडू से किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था। सोहना सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

गुरुवार शाम करीब 7 बजे सोहना से पलवल जाने वाले मार्ग पर गांव सिलानी के पास यह सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार 34 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान शुक्रवार सुबह परिजनों के आने पर हुई। मृतक की पहचान जिला पलवल के गांव काशीपुर निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। रविंद्र खाती का काम करता था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र गुरुवार शाम तावडू से अपने घर पलवल लौट रहा था। जब वह पलवल मार्ग पर गांव सिलानी के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे रविंद्र बाइक समेत ट्रॉली से टकरा गया और उसके सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे निजी वाहन की मदद से सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहचान न होने पर शव को शवगृह में लावारिस हालत में रखवा दिया गया, लेकिन पुलिस के प्रयास से मृतक की पहचान शुक्रवार सुबह हो गई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सूखपाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें