नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: सुरक्षा दीवार की कमी बनी खतरा, घाटी में गिरा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर

शेयर करे :

तावडू से सोहना आ रहा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर शुक्रवार सुबह घाटी के एक मोड़ पर सड़क किनारे टूटी सुरक्षा दीवार से नीचे गिर गया। टैंकर खाई में गिरते समय नीचे पड़ी एक बड़ी पत्थर की शिला से टकरा गया, जिससे वह करीब 200 फुट गहरी खाई में जाने से बच गया। पत्थर की शिला को केवल केबिन वाला हिस्सा पार कर सका, जबकि पीछे के टायर उसे लांघ नहीं सके। जानकारी के अनुसार, चालक को नींद का झटका आने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

रिफाइंड तेल चोरी कर ले गए लोग:

खाई में गिरे टैंकर में भरा रिफाइंड तेल आसपास की कॉलोनियों के लोग बाल्टियों में भरकर ले गए। तेल ले जाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि हादसा भोर के समय हुआ। मौके पर न तो टैंकर चालक और न ही मालिक मौजूद था। शहर थाना में शुक्रवार को जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास टैंकर के खाई में गिरने की कोई सूचना नहीं आई है और न ही किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें