नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: बाजार में 20 से लेकर साढ़े चार हजार की कीमत वाली पिचकारी बनी चर्चा का विषय

शेयर करे :

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली स्काई शॉट पिचकारी अधिक कीमत होने के कारण ग्राहकों को कम पसंद आई। इस वर्ष होली का पर्व महीने की शुरुआत में होने के कारण दुकानदार अधिक खरीदारी की उम्मीद में एक से बढ़कर एक महंगी पिचकारियां लेकर आए हैं। कम से कम 20 रुपये से लेकर अधिकतम साढ़े चार हजार रुपये तक की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं।

सिलेंडर वाली पिचकारी पिछले 2 साल से बाजार में आ रही है, लेकिन इस बार 20 किलोग्राम गुलाल एक साथ भरकर चलाने वाली पिचकारी पहली बार आई है। इसके अलावा पटाखे की तरह आसमान में रंग बिखेरने वाली स्काई शॉट पिचकारी भी बाजार में मौजूद है।

20 किलोग्राम गुलाल वाली पिचकारी लोगों के बीच खास चर्चा में है, जो करीब 10 फुट दूर बैठे व्यक्ति को भी रंगीन कर सकती है। दुकानदार अरुण कूकरेजा ने बताया कि 20 किलोग्राम गुलाल वाली पिचकारी वह पहली बार लेकर आए हैं, लेकिन ग्राहक इसे देखकर और कीमत सुनकर चौंक रहे हैं। वह 3 सिलेंडर वाली पिचकारियां बिक्री के लिए लाए थे, लेकिन एक भी नहीं बिक सकी। दुकानदार रोहताश सैनी ने बताया कि अब तक गुलाल की मांग पिचकारियों से ज्यादा रही है। उनका कहना है कि मंगलवार को ग्राहक रंग और बच्चों के लिए पिचकारी खरीदने बाजार में आएंगे। उनके पास 400 से 450 रुपये तक की पिचकारियां सबसे ज्यादा बिकने वाली हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें