नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 6 घायल

शेयर करे :

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन 141 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही इको कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बस चालक द्वारा ओवरटेक के दौरान लापरवाही बरतने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बस चालक, सह चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बस मालिक समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इको कार में कुल 13 सवारियां थीं, जो अलग-अलग स्थानों से बैठकर धौलपुर जा रही थीं। दुर्घटना में कार सवार 3 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हो गई। वहीं 3 छोटे बच्चे और 3 अन्य व्यक्ति (दो पुरुष व एक महिला) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बच्चों को बेहतर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया। 2 बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सादाबाद और थाना प्रभारी सादाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें