नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: ESIC क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा में होली मिलन समारोह का आयोजन

शेयर करे :

होली के पावन अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा में सोमवार को उल्लासपूर्ण होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत रंग और उमंग से भरे स्वागत गीतों के साथ हुई, जिसके पश्चात् कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सहायक निदेशक बृजेश मिश्रा ने अपनी मधुर और भावनापूर्ण कविता-पाठ से सभी का मन मोह लिया।

वहीं ईएसआईसी कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से गौरव नेहरा ने समस्त कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए संगठन में आपसी सौहार्द और एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष सुगन लाल मीना ने अपने संबोधन में कहा कि “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे परस्पर सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संस्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएँ। अंत में, सभी कर्मचारियों ने मिलकर रंगों की बौछार और मिठाइयों के साथ हर्षोल्लास से त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम ने ईएसआईसी परिवार में एक नई ऊर्जा और पारस्परिक सद्भाव का संचार किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें