नवीनतम पोस्ट

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी

जगाधरी शहर के जरोड़ा गेट निवासी राहुल गुप्ता की सुपुत्री

सोहना मार्केट कमेटी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित

Jagadhri: मानसी गुप्ता ने UPSC में 78वां रैंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

शेयर करे :

जगाधरी शहर के जरोड़ा गेट निवासी राहुल गुप्ता की सुपुत्री मानसी गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 78वां रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जगाधरी का नाम रोशन किया है। मानसी की इस ऐतिहासिक सफलता से शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। मानसी गुप्ता की इस उपलब्धि को जगाधरी वासियों ने पूरे शहर के लिए गौरव का क्षण बताया है। जैसे ही परिणाम की जानकारी लोगों को मिली, परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया। उनके घर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

परिवारजनों ने बताया कि मानसी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता का मार्गदर्शन और शिक्षकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसी गुप्ता की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जगाधरी के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और शहरवासियों ने मानसी गुप्ता को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई कि मानसी भविष्य में एक सक्षम प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करेंगी तथा अपने शहर और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों पर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नियुक्ति होने से विकास कार्यों के गति पकड़ने के आसार

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

सोहना मार्केट कमेटी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को मंजूरी दे दी है। विभाग को आने वाले वर्ष में कुल 2 करोड़

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें