नवीनतम पोस्ट

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों

फरीदाबाद में 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक

Faridabad: सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. मोहन तिवारी को ‘राष्ट्रीय गौरव रत्न’ से सम्मानित किया गया

शेयर करे :

फरीदाबाद शहर के सेक्टर-12 निवासी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी को दिल्ली के नजफगढ़ स्थित साईं गार्डन में आयोजित एक भव्य समारोह में “राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, जनजागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित 28वें नारी रत्न सम्मान समारोह के दौरान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल युवा नारी जागृति मंच, सामाचार निर्देश तथा प्रकृति भक्त फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा कार्यक्रम के आयोजक मुकेश भोगल ने डॉ. मोहन तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा कि मातृ शक्ति समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में बाल युवा नारी जागृति मंच के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तनुश्री भोगल, समाजसेविका नीतू त्यागी, राकेश देवी, रीना मेहरा, पूनम प्रजापति, दीपा मेंदीरत्ता, अरुण यादव, अनिल शर्मा, शिव कुमार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी, अधिकारी, नेता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

फरीदाबाद में 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संगठन ने अकॉर्ड हॉस्पिटल के विशाल सभागार

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

हमसे संपर्क करें