अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला समाजसेवियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो महिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, आईएमए से डा. पुनीता हसीजा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता राघव, भाजपा नेत्री सीमा भारद्वाज, बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट से सुषमा यादव पुलिस टीम दुर्गा शक्ति से सुषमा, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता मौजूद रही।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. विकास शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला कांग्रेस महासचिव उमेश कौशिक, साई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेन्द्र जैन, विमल खण्डेलवाल, अशोक कुमार मौजूद रहे। इस शिविर की संयोजक कविता गौर व राधिका बहल ने आए हुए सभी अतिथियों का बुक्के देकर व चुन्नी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद के प्रधान बिजेन्द्र बंसल, महासचिव राजेश शर्मा, संरक्षक उत्तमराज, राकेश चौरसिया ने सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड देकर हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर 35 महिला एवं पुरूषों ने रक्तदान किया। जबकि 10 लोगों में होमीग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सकें। इस अवसर पर राजेश दास, भोला पाण्ड़े, सुनील गौड़, ओमप्रकाश पांचाल, अभिषेक शर्मा, गुलाब सिंह, महावीर खण्डेलवाल, मनीष शर्मा, अनिल मेहता, अजय वर्मा, जय कुमार गोला, नरेश नरूला, शिवानी, संतोष, संगीता, अनुराग, ज्योति, सुधीर वर्मा, राजू पांचाल, सरदार कुलदीप सिंह, परविन्दर राजपाल, मधु, दिनेश, सोएब सैफी, नर्सिंग ऑफिसर बबीता, लोकसम्पर्क विभाग से सन्नी, सतपाल खत्री, संजीव कुशवाहा, मनोज खत्री, जोगेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।