शहर के पलवल मार्ग पर सीएनजी पंप पर वाहनों की आपसी भिंडत कोे लेकर दो गुटों के बीच चले लाठी, डंडा से दोनों पक्ष से एक-एक घायल हो गया। जिन्हे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहा से डॉक्टरों ने 32 वर्षीय अधिक गंभीर रुप से घायल युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार की दोपहर पहले शहर के पलवल मार्ग पर शनि मंदिर के सामने लगा पंप पर उस समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जब सीएनजी गैस लेने के लिए आए दो वाहन एक दूसरे से टकरा गए। जिसको लेकर पहले तो दोनों वाहन चालको में तू तड़ाक हो गई। उसके बाद दूसरे पक्ष के राजाराम निवासी लाखूवास ने फोन करके अन्य युवकों को बुला लिया। लाठी व डंडे लेकर आए युवको ने गांव सांचौली निवासी साजिद और उसके साथी पर हमला बोल दिया। इस दौरान साजिद की गर्दन पर गंभीर चौटें लगने से घायल हो गया। जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस को लाखूवास निवासी राजाराम ने बताया कि वह पुत्र वधु को डिलेवरी के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था। पंप पर सीएनजी लेने के दौरान साजिद ने उसकी गाड़ी को अपने वाहन से टक्कर मार दी। जबकि साजिद को शिकायत की तो वह झगड़ा करने के लिए उतारु हो गया। शहर थाना से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।