नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली में हुए विस्फोट के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

शेयर करे :

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हाल ही में हुए विस्फोट के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिससे इस संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 हो गई है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों को ऑनलाइन समर्थन देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने शनिवार देर शाम एक पोस्ट में कहा, असम पुलिस ने एक और राष्ट्रविरोधी को गिरफ्तार किया है जिससे गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 हो गई है। उन्होंने कहा, हम दिल्ली आतंकी हमले के आतंकवादियों का ऑनलाइन समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 21 लोग असम के विभिन्न जिले से हैं इनमें कामरूप और बोंगाईगांव से तीन-तीन, चिरांग, लखीमपुर, और बारपेटा से दो-दो, तथा दरांग, ग्वालपाडा, नलबाड़ी, हैलाकांडी, होजई, दक्षिण सालमारा, कोकराझार, बजाली, और धुबरी से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें