नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा MSME डेवलेपमेंट पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया

शेयर करे :

Faridabad: इस मौके पर एमएसएमई फरीदाबाद के ज्वाइंट डायरेक्टर रमनदीप नैन ने उपस्थित सदस्यों एवं आगंतुकों से विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वाहन किया। नैन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वपन को पूरा करने हेतु प्रयासरत है जिसके अंतर्गत विभाग औद्योगिक संगठनों एवं संस्थानों के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित करने हेतु तत्पर है। नैन ने बताया कि विश्व बैंक के साथ संयुक्त मुहिम की आरम्भित की विभाग एमएसएमई सेक्टर के विकास हेतु कटिबद्ध है जिसके लिए निर्यातक एवं नए स्टार्टअप के लिए भिन्न भिन्न योजनाएं जारी है।

इस मौके पर चैंबर के प्रधान एच के बत्रा ने उपस्थित आगंतुकों को बताया कि चैंबर औद्योगिक विकास हेतु तत्पर है जिसके अंतर्गत विभिन्न सेमिनार एवं प्रयोगशालाओं का आयोजन किया जाता है। बत्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वपन को पूर्ण करने हेतु सरकार,प्रशासन एवं औद्योगिक इकाइयों को एकजुटता से संगठित होना होगा। बत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की टैक्स स्लैब में जो कटौती की गई है राष्ट्रहित में मिल का पत्थर साबित होगी जिसके अंतर्गत सरकार तो अधिक टैक्स संग्रह एवं आमजन को दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी अर्थात यह संशोधन आमजन तथा इकाइयों दोनों हेतु लाभप्रद सिद्ध होगा।

इस अवसर पर चैंबर के महासचिव रोहित रूंगटा ने बताया कि चैंबर अपने सदस्यों को लाभान्वित करने हेतु तत्पर है जिसके अंतर्गत सदस्यों को सरकार द्वारा जारी योजनाओं से अवगत करवाने हेतु सेमिनार आयोजित किए जाते है। रूंगटा ने एमएसएमई के ज्वाइंट डायरेक्टर रमन दीप नैन से विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग रखी।


धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए चैंबर के पूर्व प्रधान टी सी धवन ने बताया कि चैंबर सदस्यों को सरकार एवं विभिन्न विभागों द्वारा जारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु प्रयत्नशील है जिसके सफल उदाहरण आज जारी एमएसएमई डेवलेपमेंट सेमिनार है। धवन ने बताया कि चैंबर द्वारा जारी सेमिनार,प्रयोगशाला, सामाजिक एवं नैतिक कार्यों का श्रेय प्रधान बत्रा तथा महासचिव रूंगटा की टीम भावना एवं उनकी दूरदर्शिता को जाता है जिसके चलते इकाइयों के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं से निपटने हेतु ऐसे आयोजन जारी है।

सेमिनार में नैन की टीम द्वारा फ्राइट असिस्टेंस स्कीम, एक्सपोर्ट क्रेडिट स्कीम,कलेक्टरफ्री गारंटी स्कीम,क्रेडिट रेटिंग स्कीम,क्रेडिट लिंक सब्सिडी, एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी,पेटेंट रजिस्ट्रेशन,एनवायरमेंट एप्लायंस, टेस्टिंग इक्विपमेंट स्कीम,क्वालिटी सर्टिफिकेट से उपस्थित आगंतुकों को अवगत करवाया।
सेमिनार में प्रदीप मोहंती, एस सी गर्ग,बी के गुप्ता,नवीन पसरिचा,किशन कौशिक,पी जे एस सरना,श्रीराम अग्रवाल,राघव जिंदल, आशीष जिंदल,प्रेम अमर बंसल,जगदीश सहदेव,जयंत गुप्ता,योगराज गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें