नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एक्सीडेंट में युवक की मौत, पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर

शेयर करे :

नेशनल हाईवे पर NHPC चौक के नजदीक आगे एक बाइक से आई एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 21 साल के एक युवक की मौत हो गई। गांव गोंछी के रहने वाले मनीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनका भतीजा अमित अपनी बुआ के पास दिल्ली के बुराड़ी गांव में रहता था। शनिवार की रात को वह दिल्ली से गांव गोंछी आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। गोंछी में वह अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ मनाने आया था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए निकला था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह दिल्ली वापस जा रहा था।

जब वह नेशनल हाईवे पर NHPC चौक के समीप पहुंचा तो उसके पीछे चल रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अमित को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अमित 12 वीं पास था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अमित की एक छोटी बहन है। अपने जन्मदिन मनाकर वह वापस दिल्ली जा रहा था। पिता एक निजी कंपनी में काम करते है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें