नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

रास में आप सदस्य संजय सिंह ने की सिरी फ़ोर्ट परिसर में शराब की बिक्री बंद करने की मांग

शेयर करे :

आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित सिरी फ़ोर्ट खेल परिसर में शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि यह नियमों के विरुद्ध है और परिसर में आने वाले खेल प्रेमियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शून्यकाल में मुद्दा उठाते हुए सिंह ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सिरी फ़ोर्ट खेल परिसर में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां सभी आयु वर्ग के खेल प्रेमी आते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल शर्मा यहां क्रिकेट प्रशिक्षण देते हैं।

सिंह ने कहा कि जब से परिसर में शराब दुकान का लाइसेंस जारी किया गया तब से वहां भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि खेल के नियमों में परिसर के भीतर शराब और धूम्रपान सख़्त रूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने दावा किया कि 15 मार्च 2018 को परिसर में शराब के सेवन पर क्लब के 28 सदस्यों की सदस्यता निलंबित कर दी गई थी। उन्होंने पूछा, जब 28 सदस्यों की सदस्यता रद्द की जा सकती है, तो शराब की बिक्री की अनुमति कैसे दी गई? उन्होंने एक आरटीआई आवेदन के जवाब का हवाला दिया जिसमें डीडीए ने स्वीकार किया कि खेल परिसर में शराब दुकान का लाइसेंस जारी किया गया, लेकिन जब पूछा गया कि क्या यह नियमों के अनुरूप है, तो जवाब नहीं में मिला। सिंह ने मांग की कि सिरी फ़ोर्ट खेल परिसर का शराब लाइसेंस तत्काल निलंबित किया जाए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

हमसे संपर्क करें