नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एकॉर्ड अस्पताल ने किया ‘Push-up Man of India’ का सम्मान 847 पुश-अप कर रचा विश्व रिकॉर्ड

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में 13 नवंबर को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 पाउंड वजन के साथ एक घंटे में 847 पुश-अप करने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाने वाले रोहताश चौधरी को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2025 में दर्ज की गई है। इसी उपलब्धि के बाद उन्हें देश में “द पुश-अप मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि रोहताश चौधरी जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य को नई पहचान दे रहे हैं। एकॉर्ड अस्पताल सदैव ऐसे युवाओं को सम्मानित करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान उनके हौसले और समर्पण को सलाम है। कार्यक्रम के संयोजक अस्पताल आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने बताया कि 847 पुश-अप्स के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाना एक असाधारण उपलब्धि है। यह न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का भी उदाहरण है।

हम चाहते हैं कि युवा फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि आने वाले समय में स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी रोहताश चौधरी की उपलब्धि की सराहना कर चुके है। उन्हें “फिट इंडिया का प्रतीक” बताया है। इस मौके पर रोहताश चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य देश के युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, सही खानपान और अनुशासन से कोई भी व्यक्ति स्वस्थ और मजबूत रह सकता है।

उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत अपनी फिटनेस यात्रा आगे जारी रखने का संकल्प भी लिया। समारोह में अस्पताल सर्जरी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. प्रबल रॉय, कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रामचंद्र सोनी डॉक्टरों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एकॉर्ड अस्पताल ने आगे भी ऐसे प्रेरणादायक लोगों को सम्मानित करता रहेगा।

खबर समाप्त…….

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें