नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

AI तकनीक से तैयार माघ मेले की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में संगम किनारे आयोजित किए जा रहे माघ मेले को लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)तकनीक से तैयार फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में जिला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि प्रयागराज पुलिस के संज्ञान में यह तथ्य आया कि दीपक मुकेश तिवारी नाम की फेसबुक आईडी और कुछ अन्य आईडी द्वारा AI से तैयार तथ्य विहीन और भ्रामक फोटो प्रसारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस भ्रामक तस्वीर को प्रसारित करने का एकमात्र उद्देश्य माघ मेला 2026 की छवि को नुकसान पहुंचाना और जनमानस में आक्रोश पैदा कर कानून व्यवस्था को खतरे में डालना है। इस संबंध में साइबर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गुनावत ने बताया कि जिस आईडी से यह भ्रामक फोटो पोस्ट किया गया था, उसके संचालक जिले के मेजा निवासी दीपक मुकेश तिवारी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। AI से तैयार इस तस्वीर में एक पुलिसकर्मी को एक बटुक की शिखा पकड़कर खींचते हुए दिखाया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें