नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एकॉर्ड अस्पताल में हर माह 90 नए कैंसर मरीज, महिलाओं में ब्रेस्ट और पुरुषों में लंग कैंसर अधिक

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में हर महीने करीब 90 नए कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के कैंसर डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. सन्नी जैन के अनुसार महिलाओं में सबसे अधिक मामले ब्रेस्ट कैंसर के सामने आ रहे हैं, जबकि पुरुषों में लंग कैंसर के मरीजों की संख्या ज्यादा है। यह आंकड़े शहर में कैंसर के बढ़ते खतरे को दर्शाते हैं। डॉ. सन्नी जैन ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के पीछे जागरूकता की कमी और देर से जांच कराना बड़ी वजह है।

वहीं पुरुषों में धूम्रपान, तंबाकू सेवन और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लंग कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीज तब अस्पताल पहुंचते हैं, जब बीमारी गंभीर अवस्था में होती है, जिससे इलाज चुनौतीपूर्ण हो जाता है। डॉ. जैन ने लोगों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान होने पर कैंसर का इलाज संभव है और मरीज बेहतर जीवन जी सकते हैं। महिलाओं को ब्रेस्ट स्क्रीनिंग और पुरुषों को फेफड़ों की जांच नियमित रूप से करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि एकॉर्ड अस्पताल में आधुनिक तकनीक से लैस कैंसर यूनिट में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. जैन ने यह भी कहा कि धूम्रपान व तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें