NIT-2 मार्केट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम फरीदाबाद (MCF) की टीम मौके पर पहुंची। निगम की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर स्टॉल या सामान रखता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध रूप से लगाए गए स्टॉल को हटाकर निगम द्वारा जब्त भी किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने को कहा गया।
पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदारों पर पूरी तरह से 4,000 से 5,000 रुपये तक का चालान किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।