नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

राजभवन में तृणमूल सांसद के आरोपों के बाद हथियारों के तलाशी अभियान का नेतृत्व करेंगे राज्यपाल

शेयर करे :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल C.V आनंद बोस सोमवार को राजभवन में तलाशी अभियान चलाने वाली सुरक्षाकर्मियों की एक टीम का नेतृत्व करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने राजभवन परिसर में हथियार और गोला-बारूद जमा होने का आरोप लगाया है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को बोस पर राजभवन के अंदर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपराधियों को पनाह देने और उन्हें बम और बंदूकें मुहैया कराने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम सोमवार को पूरे राजभवन की तलाशी लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंदर हथियार और गोला-बारूद तो नहीं रखा गया है। राज्यपाल तलाशी अभियान का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान नागरिक संगठन के सदस्यों और पत्रकारों को बोस के साथ जाने की अनुमति होगी। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने शनिवार को यह आरोप तब लगाया था जब बोस ने कहा था कि चुनाव प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाने के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) आवश्यक है। बोस ने रविवार को कहा कि उन्होंने बनर्जी के आरोपों पर कानूनी राय मांगी है जिसके बाद विधायक ने कहा कि वह अदालत में लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और उन्हें डराया नहीं जा सकता।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें