Ahmedabad के 3 स्कूलों को एक धमकी भरा E-Mail मिला है, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। E-Mail में दोपहर 1:11 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और स्कूलों में डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्तों के साथ व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस-प्रशासन के अनुसार, कई स्कूलों ने धमकी भरे E-Mail मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रशासन ने छुट्टी कर दी है और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा जा रहा है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि E-Mail किसने और कहां से भेजा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह धमकी एक होक्स (झूठी सूचना) भी हो सकती है, जैसा कि पिछले महीनों में दिल्ली-NCR, नोएडा और अहमदाबाद में कई बार देखने को मिला है, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा।