नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

थाईलैंड में एक और निर्माण दुर्घटना, एक दिन पहले ही रेल हादसे में 32 लोगों मौत हुई

शेयर करे :

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक सड़क पर बृहस्पतिवार को एक और निर्माण दुर्घटना की सूचना मिली। एक दिन पहले ही देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक चलती यात्री ट्रेन पर निर्माण क्रेन गिरने की घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की दुर्घटना में हुई मौतों की तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन स्वयंसेवी अग्निशमन कर्मियों और बचाव कर्मियों की गतिविधियों को कवर करने वाले फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड के फेसबुक पेज ने कहा कि घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह दुर्घटना एक एलिवेटेड सड़क निर्माण परियोजना स्थल पर हुई। इस बीच, प्रांत के गवर्नर अनुफोंग सुक्सोमनीत ने बताया कि नाखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार को हुई ट्रेन दुर्घटना में जीवित लोगों की तलाश समाप्त हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लापता बताए जा रहे तीन यात्रियों के ट्रेन से पहले ही उतर जाने की आशंका है, लेकिन इसकी जांच अभी जारी है। अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के तीनों डिब्बों में 171 लोग सवार थे जिन्हें बृहस्पतिवार को घटनास्थल से निकाला जा रहा था।



सरकार के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, बैंकॉक के बाहरी इलाके में हुई ताजा दुर्घटना में समुत सखोन प्रांत में रामा 2 रोड एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर सुबह लगभग नौ बजे एक निर्माण क्रेन गिर गई, जिसमें दो वाहन मलबे में फंस गए जिसमें धातु के विशाल गर्डर भी शामिल थे। बयान के अनुसार, बचाव अभियान जारी है।
नाखोन रत्चासिमा में ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बुधवार रात को खोज एवं बचाव अभियान समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को भी मलबा हटाने का काम जारी रहा। इस दुर्घटना में क्रेन गिरने के कारण एक चलती हुई ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कुछ हिस्से क्रेन के नीचे आ गए।

नाखोन रत्चासिमा प्रांत के पुलिस प्रमुख नारोंगसाक प्रोमता ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को बताया कि पुलिस सभी यात्रियों की स्थिति की पुष्टि करने के लिए काम कर रही है ताकि लापता बताए जा रहे तीन लोगों की स्थिति का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस अब भी सबूत जुटा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है। अब तक किसी भी पक्ष के खिलाफ आरोप नहीं लगाए गए हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में करीब 30 वर्षीय दक्षिण कोरियाई नागरिक भी शामिल है। मंत्रालय शोक संतप्त परिवार को दूतावास संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें