नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

श्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकारों ने अभ्यास आरम्भ किया : हरीश चन्द्र आज़ाद

शेयर करे :

श्री धार्मिक लीला कमेटी NITM ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि मंगलवर रात से हमारी रामलीला के कलाकारों ने अभ्यास आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब से रामलीला आरम्भ हाने तक हमारे कलाकार रात 8.30 बजे से रात 12 बजे तक कड़ा अभ्यास करेंगे। आज़ाद ने बताया कि इस बार रामलीला में राम, सीता व लक्ष्मण के कलाकार बदले गए हैं इसलिये इन कलाकरों को कड़ा अभ्यास करवाना बहुत जरूरी है इसलिये कल रात राम, लक्ष्मण और सीता के कलाकरों को कड़ा अभ्यास करवाया गया। राम के किरदार में शिवम बत्तरा जिन्होंने इस मंच पर पहले छोटे राम का रोल किया था,सीता के रोल में कंगना खरबंदा जिन्होंने पहले बाल कलाकार में सीता का रोल किया था तथा लक्ष्मन के किरदार में विद्वांश खरबंदा जो पहले छोटे लक्ष्मन का किरदार करते थे।

आज़ाद ने बताया कि भविष्य के कलाकार तैयार करने के लिये हमारी रामलीला में नन्हें कलाकारों का एक सीन जरूर करवाया जाता है। निर्देशक हरीश ने बताया कि कल रात सीता हरण के दृश्यों का अभ्यास करवाया गया।जिसमें राम का किरदार निभा रहे शिवम बत्तरा को मधुर आवाज़ व मुस्करा कर संवाद बोलने का अभ्यास करवाया गया इसके साथ सीता का रोल निभा रही कंगना खरबंदा को सुशीलता व भावुकता के साथ संवाद बोलने का अभ्यास करवाया गया तथा लक्ष्मन के किरदार विद्वाशं खरबंदा को क्रोधित संवादों का अभ्यास करवाया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें