नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

गीता महोत्सव में रक्तदान कर कर्म, भक्ति व ज्ञान का महत्त्व समझा

शेयर करे :

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर नेता जी सुभाष चन्द स्टेडियम में जिला प्रशासन पलवल द्वारा आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम में पलवल डोनर्स क्लब ने HDFC बैंक पलवल जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और कृपा आई सेन्टर, मैक्स हाॅस्पिटल साकेत की मदद से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया l शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने किया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री की माता रत्ना देवी, जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, उप मण्डल अधिकारी नागरिक पलवल ज्योति,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल,जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेन्द्र सौरोत,जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी बिजेन्द्र, अश्वनी छाबड़ा, अश्वनी गम्भीर, एच डी एफ सी बैंक के मैनेजर गगन ने किया।

अतिथियों ने सभी को गीता जयंती की शुभकामनाए देते हुए कहा कि रक्तदान जनहित व राष्ट्रहित में है। आपातकाल में रक्तदान के साथ प्लेटलेटस दान करने के लिए भी सभी स्वस्थ्य युवकों को आगे आना चाहिए। जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर 6 महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए। शिविर संयोजक विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। इसके माध्यम से कई जिंदगी बचाई जा सकती हैं। लोगों को हर 3 महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।

साथ ही अपने दोस्तों, संबंधियों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होनें सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए भी कहा कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। सर्दी का मौसम चल रहा है, जिसमें बीमारियां हावी होने का प्रयास करती हैं। इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 500 लोगों ने निशुल्क नेत्र जांच करवायी साथ ही सैंकडो़ लोगों ने सम्पुर्ण शरीर की जांच, B. P. सुगर, हीमोग्लोबिन,बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट, पी एफ टी की जांच करवायी। शिविर में लगभग 350 चश्में भी निशुल्क वितरीत किये गये। 3 दिवसीय रक्तदान शिविर में 90 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया। जिसमें लगभग 3 महिला रक्तमित्रों सहित 30 रक्तदाताओ ने पहली बार रक्तदान किया । शिविर के आयोजन में डा. सरफराज , डा नरेश डागर, सुमेश, नेपाल, राजीव डागर,संजीव, रितिक,प्रवीण, पुजा, रुद्र, विकल्प आदि का विशेष सहयोग रहा l

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने 7000 सफल हार्ट प्रोसीजर और ऑपरेशन पूरे कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा में अपने योगदान के 75वें वर्ष को मना रहा है। इस अवसर पर 27

हमसे संपर्क करें