नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पूर्वी दिल्ली में ऑटो रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या

शेयर करे :

पूर्वी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में 2 नाबालिगों के साथ हुई कहासुनी के बाद 18 वर्षीय 1 ऑटो रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे हुई। घटना में शामिल दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशाल शादी से लौटकर अपने घर के पास खड़ा था, तभी आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि विवाद विशाल के नाबालिग के एक रिश्तेदार से कथित संबंध को लेकर शुरू हुआ था।
कहासुनी के दौरान, एक नाबालिग ने चाकू निकालकर विशाल पर कई वार किए। अधिकारी ने बताया, विशाल की छाती के ऊपरी बाएं और दाएं हिस्से तथा हाथ पर चाकू से वार किए गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश में की गई थी। यह रंजिश आरोपी नाबालिगों में से एक के रिश्तेदार से कथित संबंध से जुड़ी है। अपराध में प्रत्एक नाबालिग की सटीक भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हमसे संपर्क करें