नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नेशनल HIV एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

शेयर करे :

नेशनल HIV एड्स दिवस के अवसर पर एकॉर्ड अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुंदरी श्रीकांत ने लोगों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि समय पर जांच और इलाज से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. सुंदरी श्रीकांत ने बताया कि HIV संक्रमण के बारे में समाज में अभी भी कई तरह की गलतफहमियां हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बीमारी सामान्य संपर्क जैसे हाथ मिलाने, गले लगाने या साथ बैठने से नहीं फैलती। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से फैलती है।

उन्होंने कहा कि समय पर टेस्ट और दवाइयों से मरीज एक सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इसके प्रति जागरूक रहें, खुद भी जांच कराएं और दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी दें। अस्पताल की ओर से लोगों को मुफ्त परामर्श और टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। समाज के हर वर्ग को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए, ताकि HIV एड्स से जुड़े भय और भेदभाव को खत्म किया जा सके।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें