उपायुक्त (DC) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गत दिवस “एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” अभियान के तहत फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के विभिन्न बाजारों में चालान अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बल्लभगढ़ क्षेत्र) के अधिकारियों, जिनमें फील्ड ऑफिसर विकास कुमार और बल्लभगढ़ नगर निगम के अधिकारी, जिनमें स्वच्छता निरीक्षक ओम अत्री और नरेंद्र शामिल रहे। संयुक्त निरीक्षण टीम ने बल्लभगढ़ स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 06 नंबर दूकान के दुकानदार पर ₹8,000/- का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों और निवासियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने दैनिक जीवन में एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचने की शपथ ली।